Menu
blogid : 17203 postid : 717818

बुरा न मानों होली है .

kavita
kavita
  • 43 Posts
  • 42 Comments

वही छेंडे लड़कियों को जो आशा राम बन पाए |
करें जो योग का सौदा वो बाबा राम बन जाए ||
घुमाकर आम जनता को सुनाते जो मफाइलुन |
वही नेता बने आगे कुंवर विश्वास कहलाये ||

इजाजत आम जनता की मिली तो केजरी आये |
बिना पूंछे नहीं करते वही करते जो सब भाये ||
चखेंगे आम को तो वो न जनता से पूंछ करके |
फलों का आम राजा है केजरीवाल ललचाये ||

किया अनशन जो अन्ना ने कभी गन्ना पाए |
जगाकर आम जनता को लोकबिल पास करवाए ||
बताते राम बाबा काल खाया धन कहाँ रक्खा |
सजा कांग्रेस देती है फटा सलवार बतलाये ||

हरामी एक पक्का है तवायफ को जो नचवाये |
बटोरा है बहुत पैसा उसे रम्पत कहा जाए ||
जरा सोचो जरा समझो हमारा देश भारत है |
बनाना विश्व गुरु इसको तो क्या ये सब सहा जाए ||

तुम्हीं अर्जुन तुम्ही कृष्णा महाभारत वही लाये |
महापुरुषों की वाणी अब कभी भी व्यर्थ ना जाए ||
पथिक कर्मो के बन जाओ विजय तेरी यहाँ निश्चित |
चलो तुम धर्म पथ पर अब नया इतिहास बन जाए ||

आचार्य शिवप्रकाश अवस्थी
०९४१२२२४५४८

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh